Search This Blog

Tuesday, April 16, 2013

yaadein...


जब कभी, यूँ ही कभी मन होता है तुम्हें देखने का...मन भर आता है कभी... आँखें धुंधला जाती हैं.. कुछ यादों के बीच खड़ी बस टटोलती रहती हैं...
न जाने क्या ढूंढती हैं, कुछ कच्चा पक्का सपना था, जो हमने मिल के देखा था, कुछ गीले सूखे शिक़्वे थे जो मैं अक्सर किया करती थी, कुछ सुनहरी नरम सी बातें थी जो हम बांटा करते थे...
कुछ मीठे मीठे उन भुट्टे के दानो से, खट्टी मीठी यादों के वो मोती बिखरे रहते हैं... कभी समेत लेती हूँ तो फिर कभी बिखेर देती हूँ... उन्हीं लम्हों को फिर से जीने की तमन्ना में
क्या हुआ जो इतना नाराज़ हो गए...क्या ग़लती थी मेरी जो सब कुछ मेरा छूट गया...बाँध कर तुम सब साजो सामान मेरी नज़रों से यूँ ओझल होते चले गए...
अब बस कभी कभी यादों की धुंधलाती स्याही में रंगे वो पन्ने उलट पलट लेती हूँ...कुछ पुराने बीते ख़ुशनुमा लम्हे एक बार फिर से जी लेती हूँ... तुम्हें याद भर कर लेती हूँ

Thursday, April 11, 2013

Happy Birthday, Maku!

There might be some spelling errors here in bengali as I am not an expert...so pardon me!

আমি তখন ছোটো ছিলাম, একা একা লাগত প্রায়েই...
আমার সঙ্গ তুমি কত দিয়েছ মাকু সে বোধয় তুমি নিজে ও জান না...
তোমাকে জালিয়েছি খুব, খামচেছি আর ওনেক সময় চিমটি ও কেটেছি ...
সেই ছোটবেলার সৃতি গুলো মধু র মত চোখে লেগে আছে এখন ...
আমি তোমায় ফোন করি না, চিঠি ও দি না, কিন্তু জানো মাকু ক'বার হয় যে তোমাকে নিজের কাছে বসা ভেবে কি একটা কথা বলে উঠি...
তবে আছ তুমি আমার ই পাসে দাড়িয়ে মাকু সে আমি জানি...
কাল তোমার জন্মদিন ফোন আমি করব ঠিক'ই... 
কিন্তু বলতে বোধয় এখনো পারব না যে কী তুমি আমার কাছে...
আমার ভাই, দাদা, বোন, দিদি, কাকা, মামা, বন্ধু আর ও কত কিছু...
কিন্তু এইরকম কোনো কিছু ডেফিনেশন দিয়ে আর কি কোনো লাভ আছে মাকু...
শুধু মাত্র এই বললাম তবে, খুব মনে পরে অনেক সময় তোমাকে...

For my friends who are not so familiar with bangla script...


Ami tokhon chhoto chhilam, aka aka lagto prayei... 
amar shongo tumi koto diyechho maku shey bodhay tumi nije o jaano na... 
tomake jaaliyechhi khub, khaamchechhi aar onek shomoy chimti o ketechhi... 
shei chhotobelar sriti gulo madhur moto chokhe lege aache akhono... 
ami tomaay phone kori na, chithhi o likhi na, kintu jaano maku kobaar hoye je tomake nijer kachhe bosha bhebe ki ekta kotha bole uthi...
tobe achho tumi aamar pashe daariye maku shey ami jaani... 
kaal tomar jonmodin fone ami korbo theek e.. 
kintu bolte bodhay akhono paarbo na j ki tumi amaar kachhe... 
amar bhai, dada, bon, didi, kaka, mama, bondhu aar o koto kichhu...
kintu eirokom definition diye aar ki kono laabh aachhe maku?
shudhu matro ei bollam tobe, khoob mone pode onek shomoy tomake...

I have tried here my hand at translation, a very awkward one...some emotions are meant for certain languages I believe...here goes...


तब बहुत छोटी सी थी मैं...अक्सर अकेला पाती थी ख़ुद को...
आपने तब मेरा कितना साथ दिया है माकू ये शायद आप ख़ुद भी नहीं जानते...
आपको बहोत परेशान किया है, कभी नोचा और कई बार चूंटी भी काटी है...
वो बचपन की मीठी मीठी यादें मीठे मीठे शहद की तरह पलकों के कोरों में छुपी रहती हैं...
मैं आपको फ़ोन नहीं करती, चिट्ठी भी नहीं लिखती, पर क्या आप जानते हो माकू कई बार ऐसा होता है की आपको अपने पास बैठा सोचकर कुछ यूँ ही अजब सा पूछ बैठती हूँ...
पर आप यहीं मेरे पास मेरे साथ मेरे लिए हमेशा हो ये मैं जानती हूँ...
कल आपका बर्थडे है, फ़ोन भी पक्का करुँगी ही...
पर शायद तब भी ये नहीं बता पाऊँगी, समझा पाऊँगी के आप मेरे लिए क्या हो...
मेरे बड़े भाई, मेरे छोटे भाई, मेरी छोटी बहन, मेरी बड़ी दीदी, मेरे चाचा, मेरे मामा, मेरे दोस्त और भी बहोत कुछ...
पर ऐसी कोई डेफिनिशन देकर अब कोई फायदा है माकू???
सिर्फ़ ये ही कहती हूँ फ़िर, कभी कभी बहोत याद आती है आपकी...

Tuesday, April 9, 2013

Guilt & Mistakes


When I woke up this morning it was 7:30... well, that’s a first! I thought... As I settled down with my morning cup of green tea with a digestive Marie biscuit, I was still feeling guilty about the oily but mouth-watering samosas I had gobbled up the day before.

I know I know shame on me and I should be controlling my sudden urge to binge on high calorie comfort food. But the heart wants what it wants.

There are quite a few times in life that we know we should not be doing what we are doing but the temptation to do just that is too strong to resist. And we make mistakes. But hold on, a mistake? Really? Who said that it was? Mom? Boyfriend? Society in general?

Who defines which one is a mistake and which one is an effort to do something just for you. We act sometimes instinctively and these actions sometimes shape up to form the greatest experiences of our lives and sometimes well just a mistake. I, for one have no regrets about the mistakes that I have committed, and believe me there are many.  These actions, all of them have gone on to make me what I am today. Whenever I made/make a mistake it has brought with it an abundance of good and bad experiences that have taught me and shaped me up to be the person that I am today.

So, in retrospect, maybe the samosa was a bad decision, but I learnt something from this experience... Give in to the temptations and you would have a guilt ridden morning!

Friday, April 5, 2013

Ik Ajab Si Pashopesh Hai...

ऊँचा करके सर आसमान को ताकते हुए…नीले वसी उस अम्बर की आँखों में आँखें डाले निकल पड़े हैं इक तूफाँ दिल में लिये…

पर उस लम्हे का क्या?

इक लम्हा जो रुक गया वहीँ, उसी की याद का पोटला कंधे पे लादे इसी इंतज़ार में हैं की लम्हा गुज़रे ज़रा, कुछ आगे की ओर क़दम हम भी ले लें

अजब सी पशोपेश में पड़ जाता है जब कभी उस लम्हे से निकल फिर उस आसमां पर नज़र पड़ जाती है कभी, यूँ ही बस गलती से...

Thursday, April 4, 2013

parchhai

नेमत, रहमत और थोड़ी सी नज़ाकत बख्शी ख़ुदा ने...
तो उभरी औरत की सी इक परछाई...
उसने भी था मुझको नाज़ों से फ़िर रखा...
सूने से उसके आशियाँ में फूँक कर जान...
बना दिया था उसे इक गुलिस्ताँ...
कुछ बंधता, कुछ सिमटता, कुछ बनता और कुछ संभलता सा लगता था अब...
हुआ क्या फिर जाने जो इस बगिया में पड़ गया अकाल...
लाड़ नहीं था अब थी नफ़रत चारों ओर...
कचोट कचोट खाने लगे वो बदनुमा साए मुझको...
ना थी ये तो किस्मत मेरी...
पर अब दर ड्योढ़ी सब मुंह बाये करते हैं खामोश सवाल...
जवाब नहीं है अब तो कुछ भी बस गलता, सड़ता ढाँचा है...
खाली सूनी आँखों से मुझको घूरा करता है...
निर्भया कहो या वीरा मैं तो अब इक परछाई हूँ...
जीने की इक कोशिश थी...
अब तुम्हारे जाग उठने का अरमान है...